फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेयर पार्ट के गोदाम में लगी भयानक आग
विज्ञापन

लाखों का सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना कैंट के सामने वसंत पंचमी की रात को चाइना की बनी चंडोल से खुल्लर स्पेयर पार्ट के गोदाम को आग लग गई। गोदाम में इंजन आयल काफी मात्रा में पड़ा था। इस कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग से गोदाम में पड़ा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आसपास बने घरों से लोगों ने अपना सामान निकालना शुरू कर दिया। गोदाम में इंजन आयल के डिब्बे पड़े होने के कारण धमाके भी हो रहे थे। आग पर नियंत्रण पाने के लिए चार फायर ब्रिगेड लगी हुई थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वसंत पंचमी की शाम से लोगों ने चाइना की बनी चंडोल आसमान में उड़ाना शुरू कर दिया था। हवा तेज होने के कारण चंडोल सही से उड़ नहीं पा रही थी। कई चंडोल पूरी तरह जलकर विभिन्न जगहों पर गिर रही थी। एक चंडोल रात के समय थाना कैंट के समक्ष बनी खुल्लर स्पेयर पार्ट के गोदाम में जाकर गिरी। गोदाम में खुले में इंजन आयल पड़ा हुआ था। इस कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी। गोदाम के आसपास बने मकानों से लोगों ने सामान निकालना शुरू किया क्योंकि इंजन आयल के डिब्बों से धमाके हो रहे थे। आग पर काबू पाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड व नगर काउंसिल के फायर ब्रिगेड के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग के मुलाजिमों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इंजन आयल की मात्रा अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। समाचार लिखे जाने तक गोदाम में आग पर काबू पाने का कार्य जारी था।
विज्ञापन

------------------
फोटो संख्या-10एफजेडआरपी05जे
कैप्शन--फिरोजपुर थाना कैंट के सामने वाहन स्पेयर पार्टस गोदाम को लगी आग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें