फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 50 हजार करोड़ का निवेश तैयार, इंडस्ट्री लगाने के लिए 300 आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 50 हजार करोड़ का निवेश तैयार, इंडस्ट्री लगाने के लिए 300 आवेदन आए
विज्ञापन

होशियारपुर के निकट प्लाइवुड इंडस्ट्री जोन तैयार होगा, 380 एकड़ में ई-साइकिल वैली तैयार होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने दावा किया है कि उद्यमी पंजाब में 50 हजार करोड़ के लिए तैयार हैं और पंजाब सरकार द्वारा शुरू इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल पर 300 आवेदन आ चुके हैं। पंजाब में जहां नए फोकल प्वाइंट तैयार किये जा रहे हैं, वहीं राजपुरा में एक हजार एकड़ में अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन शनिवार को जालंधर के सर्किट हाउस में उद्यमियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से खासा बातचीत कर रही थी। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा भी मौजूद थे।
विन्नी महाजन ने कहा कि दो साल पहले इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल शुरू किया गया था, इसमें निवेश करने वालों के लिए आवेदन प्रक्रिया थी, जिसमें 300 आवेदन आ चुके हैं और 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। इस बार स्थानीय युवाओं को इस इंडस्ट्री में रोजगार मिले, इसके लिए निवेशकों से पूछा गया है कि उनको किस तरह का कितना स्किल चाहिए, वह उसका पूरा ब्योरा दे। सरकार इसको पूरा करेगी।
विज्ञापन

विन्नी महाजन ने कहा कि होशियारपुर में प्लाइवुड इंडस्ट्री जोन तैयार करने की योजना है। इसके अलावा लुधियाना के पास ई-साइकिल वैली को तैयार किया जाएगा, जिसमें एक बड़ी साइकिल इंडस्ट्री ने ई-साइकिल बनाने की योजना तैयार की है। बठिंडा रिफाइनरी के पास एक केमिकल इंडस्ट्री जोन भी तैयार किया जाएगा। बठिंडा रिफाइनरी ने पंजाब में और अधिक निवेश की इच्छा जाहिर की है। पंजाब में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट तैयार किये जा रहे हैं। अमृतसर एयरपोर्ट से कारगो शुरू होने जा रहा है, जिससे निर्यातकों को फायदा मिलेगा। लाडोवाल रोड पर एग्रो इंडस्ट्री हब तैयार होगा। मोहाली से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी, जिसका फायदा निर्यातकों को मिलेगा।
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याएं सुन तत्काल समाधान के दिए आदेश
विन्नी महाजन ने जालंधर में उद्यमियों के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के आदेश दिये। उद्यमियों ने मांग की कि जालंधर की दो मुख्य रोड जो इंडस्ट्री के लिए काफी फायदेमंद है, उनकी हालत खस्ता है, एक होशियारपुर मार्ग व दूसरा धोगड़ी रोड है जिन पर 5 करोड़ का खर्चा आएगा। विन्नी महाजन ने कहा कि इनको दरूस्त करने के लिए वह खुद लोक निर्माण विभाग से बात करेंगी। फोक्ल प्वाइंट के अंदर जमीनी पानी को लेकर ग्रीन टिब्यूनल ने जो आदेश दिये हैं, उसकी समय सीमा को लेकर इंडस्ट्री ने काफी परेशानी जा हिर की, जिस पर विन्नी महाजन ने आश्वासन दिया कि वह विभाग से बात करके समय सीमा बढ़ाने का यत्न करेगी। इसके अलावा वैट रिफंड, सी फार्म को लेकर भी उद्यमियों ने काफी दिक्कत बतायी, जिसके आदेश विन्नी महाजन ने मौके पर ही दे दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें