फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से पेंशनर्स खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जिले के सेवा मुक्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों की बैठक शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में हुई। पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नत्था सिंह और चौधरी दौलत राम सिंह की संयुक्त प्रधानगी में हुई इस बैठक में शिक्षा विभाग, पब्लिक हेल्थ, पंजाब रोडवेज, एक्साइज विभाग और कोआपरेटिव विभागों समेत कई अन्य महकमों के पेंशनर नेता शामिल हुए। वक्ताओं ने राज्य सरकार की बेरुखी की निंदा करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण पेंशनरों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मंच संचालन जिला महासचिव बसंत सिंह राजू ने किया। बैठक में प्रिंसिपल उजागर सिंह संधू, चौधरी अमी चंद, करतार सिंह बेरी, बख्तावर सिंह मान, हरदेव सिंह, मुनीम चंद बत्रा, चौधरी बलबीर सिंह, सुदर्शन सिडाना, सोम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, भंवर लाल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें