फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बिजली से आटा चक्की चलाने का खुलासा, पूरे मंडल में चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियर के यहां पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

घर में चोरी की बिजली से चल रही थी आटा चक्की, पूरे मंडल में चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेलवे क्वार्टर में रेलवे की बिजली चोरी कर व्यवसायिक इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। इस पर पंजाब, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में फैले फिरोजपुर मंडल रेलवे के क्षेत्र में अधिकारी सघन चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि यह पता लग सके और कितने लोग रेलवे की बिजली चोरी कर रहे है, ऐसे लोगों पर रेलवे जुर्माना लगाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी करेगी।
मंडल इलेक्ट्रिकल ब्रांच के सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक गुप्ता ने बताया कि उन्हें श्री मुक्तसर साहिब में तैनात इंजीनियरिंग विभाग के इंजीनियर सुरेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी उनका बिजली का बिल बहुत आ रहा है। जांच के लिए टीम भेजी गई थी। जांच में पता रेलवे की बिजली से कुड़ी लगाकर सुरेंद्र सिंह सरकारी क्वार्टर में आटा चक्की चलाकर व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे है, जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। रेल अधिकारी बता रहे है कि सुरेंद्र सिंह बघेल ने दोहरा अपराध किया है ,एक तो उन्होंने सरकारी क्वार्टर में आटाचक्की लगाकर व्यवसायिक इस्तेमाल किया है। दूसरा उन्होंने रेलवे की बिजली चोरी की, ऐसे में सुरेंद्र पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ब्रांच लेबल के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह से अन्य जगहों से भी रेलवे बिजली चोरी कर दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही है, जिसे देखते हुए पूरे मंडल परिक्षेत्र में जल्द ही व्यापक पैमाने पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआरएम एनके वर्मा का कहना है कि मुक्तसर में शुक्रवार को जो खुलासा हुआ वह हैरान करने वाला है, आरोपी इंजीनियर के विरुद्ध जुर्माना के साथ विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें