फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदौड़ से आप विधायक ने करवाई सादे ढंग से शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदौड़ के आप विधायक ने सादगी से की शादी
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में कराया आनंद कारज, मेहमानों को लाइन में बैठाकर खिलाया लंगर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
बरनाला के विधानसभा क्षेत्र भदौड़ से आप आदमी पार्टी के विधायक पिर्मल सिंह ने बेहद सादे ढंग से शादी कर मिसाल पैदा की। विधायक पिर्मल सिंह पिछले आठ वर्ष से बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के प्रधान भी हैं। उन्होंने अपनी शादी ग्रीन एवेन्यू के गुरुद्वारा साहिब में की और शादी में आए करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों को लाइन में बैठाकर लंगर खिलाया।
विधायक ने अपनी शादी में फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद प्रो. साधू सिंह व विधायकों को भी निमंत्रण नहीं दिया। विधायक सिंह ने कहा कि शादी पर फजूल खर्च करके सूबे के लोग कर्जदार हो रहे हैं। अब शादी के समागम सामाजिक बुराई से कहीं कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शादी में शराब, आरकेस्ट्रा, डीजे व हथियारों आदि के इस्तेमाल ने पंजाबियों की छवि को खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि सादी शादी करके जहां उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई बचाई है, वहीं पार्टी के सांसदों व विधायकों का कीमती समय भी बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेता गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि पंजाबियों को अब जागरूक होने की जरूरत है। हमें सादगी की तरफ लौटने की जरूरत है। विधायक पिर्मल सिंह व उनकी पत्नी ने शादी में किसी भी तरह के सोने के गहने आदि डालने से भी परहेज किया। विधायक की जीवनसाथी बनी जगबीर कौर ने कहा कि वह अपनी सादी शादी से बेहद खुश हैं और पंजाब की बाकी मुटियारों को भी इस रिवाज में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें