लोकोमोटिव वर्क्स चितरंजन बना चैंपियन
62वीं ऑल इंडिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप संपन्न
कपूरथला।
आरसीएफ के गोल्फ कोर्स में 62वीं ऑल इंडिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। चैंपियनशिप के अंतिम दिन लोकोमोटिव वर्क्स चितरंजन की टीम 470 के स्कोर के साथ चैंपियन बनी। शनिवार को पहले राउंड के बाद चितरंजन की टीम 232 के स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर चल रही थी ।
डीजल लोकोमोटिव वर्क्स वाराणसी की टीम ने 478 के स्कोर के साथ फर्स्ट रनर्स अप रही। दक्षिण-पश्चिम रेलवे, हुबली की टीम 484 के स्कोर के साथ सेकेंड रनर अप रही। विजेता टीमों को आरसीएफ के महाप्रबंधक रतन लाल ने पुरस्कृत किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के गिरिराज सिंह को 147 के ग्रॉस स्कोर के लिए बेस्ट गोल्फर का अवार्ड दिया गया। आरसीएफ के जगमोहन सिंह को दूसरे दिन 71 के नेट स्कोर और 75 के ग्रॉस स्कोर के लिए पुरस्कार मिले। लाइसेंस्ड प्लेयर कैटेगरी में संदीप रावत को विजेता घोषित किया गया। मूर्ति सिंह को लेडीज पुटिंग इवेंट में प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अलावा कई अन्य श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। जीएम आरसीएफ रतनलाल ने गोल्फ प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना की।
पुरस्कार वितरण समारोह में आरसीएफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान सीएम जिंदल, उपप्रधान केडी रल्ह, ऑनरेरी सचिव एसएस कलसी सेक्रेटरी, पूर्व जीएम आरसीएफ एसके सूरी, अमर सिंह, नरोत्तम दास, रेलवे बोर्ड की टेक्निकल समिति मेंबर जीएस हीरा, डीके सिंह, डीआरएम फिरोजपुर विवेक कुमार उपस्थित थे।