हरिके पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जब्त
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। हरिके पुलिस ने बूह पुल के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देव निवासी श्री मुक्तसर साहिब और लवप्रीत सिंह निवासी गांव बलोचन, जिला फरीदकोट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, देव के बैग से 2 किलो 23 ग्राम और लवप्रीत के बैग से 2 किलो 6 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये भी जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।