फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सिख चेहरों को टिकट दें पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर की चारों सीटों पर उचित प्रतिनिधित्व न मिलने का आरोप, वोट बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

सिख तालमेल कमेटी और अन्य संगठनों ने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सिख तालमेल कमेटी और अन्य सिख संगठनों ने आरोप लगाया है कि जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दल सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दे रहे। संगठनों ने सभी पार्टियों से टिकट वितरण में सिख उम्मीदवारों को अवसर देने की मांग की है। ऐसा न होने पर वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सिख नेताओं तजिंदर सिंह परदेसी और हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि सिख समुदाय की पंजाब में अहम भूमिका है। विधानसभा में सिख प्रतिनिधियों की संख्या बढ़नी चाहिए, ताकि समुदाय और पंजाब के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए जा सकें। उन्होंने आप, भाजपा और अकाली दल समेत सभी पार्टियों से टिकटों में सिख चेहरों को प्राथमिकता देने की अपील की। अकाली दल से गठबंधन या चुनावी समझौते से पहले भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें