फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बांध प्रशासन द्वारा नौकरी से निकाले 32 कर्मचारी कल पठानकोट में जलाएंगे बांध प्रशासन का पुतला

Tue, 08 Aug 2023 11:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट (शाहपुरकंडी)। रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर नौकरी से निकाले गए 32 कर्मचारियों की चल रही भूख हड़ताल एवं रोष धरना मंगलवार को 98वें दिन में प्रवेश कर गया। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने भूख हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों की पीड़ा को सुनने की जरूरत नहीं समझी। इसके चलते इन पीड़ित कर्मचारियों में शासन एवं प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित कर्मचारियों के नेता सरदार गुरदीप सिंह एवं थीन डैम वर्कर यूनियन सीटीयू के प्रधान कामरेड जसवंत सिंह संधू ने बताया कि बांध प्रशासन की हैंकडबाजी के चलते 10 अगस्त को चीफ इंजीनियर कार्यालय से विशाल रोष मार्च निकालकर पठानकोट में बांध प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। प्रशासन ने इन कर्मचारियों के बच्चों के मुंह से रोटी छीनने का प्रयास किया है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक नौकरी से निकाले गए 32 कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर बहाल नहीं किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन



फोटो - 03 रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर नौकरी से निकाले गए कर्मचारी रोष जताते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें