फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी पर खड़ी पुलिस ने लाठीमारकर युवक को लहूलूहान किया, पुलिस बोली बाइक नहीं रोकी थी युवक ने

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर नहीं रुका तो पुलिसकर्मी ने सिर पर मारी लाठी
विज्ञापन

लोगों का हंगामा देख पुलिस ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सोमवार को लंबा पिंड चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने एक युवक के सिर पर लाठी से वार कर दिया और वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके माथे पर जहां कट लगा, वहीं खून बहने लगा। युवक की हालत देख वहां काफी लोग जमा हो गए और हंगामा हो गया। पुलिस मुलाजिमों ने अपनी ही गाड़ी में युवक को बिठाकर अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामामंडी पुलिस ने लंबा चौक के पास नाका लगाया था। पुलिस वहां से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग चल रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की और लाठी से प्रहार कर दिया। लाठी के प्रहार से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोट आ गई। घायल की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घायल की हालत देख लोग इकट्ठे हो और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस मुलाजिमों ने घायल को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी में डालकर निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी राजिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। अगर मुलाजिम आरोपी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। एसीपी दलबीर सिंह बुट्टर का कहना है कि पुलिस ने लाठी ही नहीं मारी। युवक ने पुलिस का नाका ब्रेक किया था, जब उसका पीछा किया गया तो वह बाइक से नीचे गिर गया और चोट लग गई। पुलिस पर बेवजह लाठी मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें