फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आरोपियों की निशानदेही पर 302 ग्राम हेरोइन बरामद

Tue, 27 Oct 2026 04:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख 86 हजार रुपये की ड्रग मनी भी मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। एएनटीएफ ने शुक्रवार को दो आरोपियों की निशानदेही पर तीन लाख 86 हजार रुपये की ड्रग मनी और 302 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन आरोपियों को पहले 15 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। एएनटीएफ उनसे गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एएनटीएफ के मुताबिक, सीमावर्ती गांव चक मेघा वेरान (गोलूका मोड़) के नजदीक से बाइक सवार आरोपी हरभजन सिंह और सियामन को काबू किया गया था। उनके पास से हेरोइन के 30 पैकेट बरामद हुए थे। इन पैकेटों में कुल 15 किलो हेरोइन थी। अदालत से रिमांड मिलने के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी हरभजन ने अपने घर पर और हेरोइन होने की जानकारी दी। हरभजन सीमावर्ती गांव सांघा राय हिठाड़ का निवासी है। एएनटीएफ ने आरोपी हरभजन के घर पर दबिश दी। तलाशी अभियान के दौरान तीन लाख 86 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इसके साथ ही 302 ग्राम हेरोइन भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें