फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पाकिस्तान से मंगवाई 270 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन, दो ड्रोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी।
एसआई कुलवंत सिंह की टीम ने शुक्रवार को थाना सदर जलालाबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों को काबू किया। तलाशी में उनके पास से 270 ग्राम हेरोइन और दो ड्रोन मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमेश सिंह उर्फ गग्गी, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली और बलविंदर सिंह उर्फ नीटी के रूप में हुई है। लवप्रीत और बलविंदर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और विमान अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान से हेरोइन भेजने वाले व्यक्ति या नेटवर्क का पता लगाना है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह जांच अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट को तोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें