फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नौकरी का झांसा देकर 10 युवकों से 23 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। नौकरी के नाम पर 10 युवकों से 23 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान जोगिंद्र पाल और हरीश कुमार निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। थाना तारागढ़ पुलिस ने यह मामला मदन लाल निवासी मलकाना के बयान पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मदन लाल ने 7 जनवरी को शिकायत दी थी। एसपी डिटेक्टिव ने इसकी जांच के बाद डीए लीगल की राय ली। इस आधार पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी जोगिंद्र ने लोगों को हरीश के चाचा के ग्रिफ डिपार्टमेंट में ऊंचे पद पर तैनात होने की बात कहकर पठानकोट व गुरदासपुर के 10 युवकों को नौकरी का झांसा देकर 23 लाख की ठगी की। जो युवक ठगी का शिकार हुए हैं उन्होंने विभिन्न थानों में शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक हरीश कुमार ठगी करने व अभिभावकों पर विश्वास बनाए रखने के लिए पैसे लेने के बाद गारंटी के तौर पर चेक देता था। विश्वास दिलाया जाता था कि यदि वे उन्हें नौकरी न दिला पाए तो उक्त चेक को कोर्ट में लगाकर अभिभावक अपना पैसा वापस निकलवा सकते हैं। थाना तारागढ़ के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें