होशियारपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर कथित तौर पर 22 लाख 94 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना दसूहा की पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक प्रभजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि मनजीत सिंह निवासी बुलपुर जिला गुरदासपुर ने कथित तौर पर अमेरिका भेजने के नाम पर उनके साथ 22 लाख 94 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।