संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। जिले की मंडियों में अब तक 22,753 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 18,277 मीट्रिक टन खरीदा गया। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की।
किसानों को दिन में धान काटने की सलाह दी गई है। शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक कंबाइन से धान कटाई पर पाबंदी है। ओस और नमी से धान की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे खरीद में परेशानी आती है, इसलिए सूखी फसल को प्राथमिकता दें। पनग्रेन ने 9,544 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 4,404 मीट्रिक टन धान खरीदा। पनसप ने 2,837 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य गोदाम निगम ने 1,491 मीट्रिक टन धान की खरीद की। अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया तेज करने और धान का समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।