फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिके पतन दरिया में नहाने गए दो छात्र डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिके पत्तन दरिया में नहाने गए दो छात्र डूबे
विज्ञापन

गोताखोरों ने दोनों छात्रों के शवों को दरिया से निकाला
अमर उजाला ब्यूरोे
जीरा (फिरोजपुर)। बैसाखी के दिन हरिके पत्तन दरिया में नहाने गए दो छात्रों के शव सोमवार को मिल गए हैं। दोनों छात्र जीरा के गांव मेहर सिंह वाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बारहवीं कक्षा का छात्र अर्शदीप सिंह (19) पुत्र गुरदीप सिंह तथा नवीं कक्षा का छात्र कुलविंदर सिंह (11) पुत्र शमशेर सिंह वासी मेहर सिंह वाला (जीरा) रविवार बैसाखी वाले दिन हरिके पत्तन दरिया में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों अचानक तेज पानी के बहाव में बह गए थे। इनके साथियों को पता नहीं चला। जब देखा कि कुलविंदर व अर्शदीप काफी देर तक उनके पास नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उनके साथियों की निशानदेही पर दरिया में गोताखोरों के माध्यम से दोनों की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। सोमवार को फिर से दरिया में गोताखोरों ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। दोनों के शव दरिया से बरामद हो गए। थाना मक्खू पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें