पठानकोट-जोगिद्रनगर रेलसेवा आज से बहाल होगी
इंजीनियरिंग टीम ने किया क्षतिग्रस्त ट्रैक पर इंजन का सफल ट्रायल
7 फरवरी से लैंडस्लाइडिग के चलते ट्रेनों का आवागमन था बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पिछले ढाई महीने से बंद चल रहे पठानकोट-जोगिद्रनगर रेल सेक्शन पर मंगलवार को ट्रेनें ज्वालामुखी रोड की बजाय जोगिंद्रनगर तक चलेंगी। लिैंड स्लाइडिग से प्रभावित हुए ट्रैक की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार को पठानकोट रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने ज्वालामुखी से कोपरलाहड़ तक क्षतिग्रस्त ट्रैक पर इंजन चलाकर ट्रायल लिया। अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल सफल रहा है जिसकी रिपोर्ट मंडल को भेज दी गई है। अधिकारियों के अनुसार मंडल की ओर से मंगलवार को बाधित चल रहा रेल सेक्शन जोगिंद्रनगर तक शुरु होने करने का आदेश जारी हो जाएगा।
बीती 7 फरवरी को पठानकोट-जोगिद्रनगर नैरोगेज रेल सेक्शन के बीच कोपरलाहड़-ज्वालामुखी के बीच लैंडस्लाइडिग के चलते ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया था। इसके अलावा सेक्शन पर चलने वाली सात ट्रेनों में से दो बंद पड़ी है। बाकी ट्रेन जोगिंद्र नगर की बजाय केवल ज्वालामुखी स्टेशन तक ही चल रही है। रेल सेक्शन बाधित होने के कारण यहां यात्रियों को बसों में सात गुना अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है। पठानकोट सिटी स्टेशन मास्टर का कहना था कि इंजीनियरिंग विभाग की ओर से लिए गए ट्रायल की रिपोर्ट मंडल को भेज दी गई है। िरपोर्ट में क्या लिखा है इसके बारे में उन्हें कोई मैसेज नहीं आया है।