फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतें बिना भेदभाव गांवों के सर्वपक्षीय विकास पर दें ध्यान: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतें विकास पर दें ध्यान: अरोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा शहरों की तरक्की गांवों के विकास से जुड़ी हुई है और इसके लिए जरूरी है कि ग्रामीण एकजुट होकर गांव के विकास की तरफ ध्यान दें। इसके लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। अरोड़ा ने पंचायतों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। अरोड़ा ने कहा कि महिला सरपंच और पंच आगे बढ़कर गांवों के विकास कार्य करवाएं।
अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन सरकार गांवों के विकास को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और विकास कार्यों के लिए किसी भी तरह के फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा गांवों की समस्याएं उनके ध्यान में लाई जाएं ताकि समयबद्ध तरीके से समस्त समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जा सके। अरोड़ा ने कहा कि गांवों में कई बार विकास कार्य छोटी-छोटी बातों को लेकर अटक जाते हैं, इसलिए जरूरी है कि सभी एकमत से विकास कार्यों में अपना बनता योगदान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वह विश्वास दिलाते हैं कि गांवों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान गांवों के पंच-सरपंचों ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी तरह से एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के गांवों के विकास को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. कुलदीप नंदा, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, पूर्व एस.पी. राम लाल बैंस, पार्षद सुरिंदर पाल सिद्धू, दीपक पुरी, ब्लाक समिति सदस्य बिल्ला दिलावर मौजूद थे।
विज्ञापन

‘उद्योगपतियों की समस्याएं हल होंगी’
होशियारपुर। इंडस्ट्री एरिया उद्योगपतियों ने उद्योगपति चंदन मोहन पुरी की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योगपतियों ने अरोड़ा को उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में इंडस्ट्री एरिया विकसित करना सरकार का पहला लक्ष्य है। इंडस्ट्री एरिया की समस्त समस्याओं को उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि सरकार के ध्यान में लाकर समाधान करवाया जा सके। अरोड़ा ने कहा इंडस्ट्री एरिया में सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य सुविधाओं के प्रबंध मुकम्मल करवाए जाएंगे। इसके साथ ही उद्योगों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करवाने के लिए भी वह प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें