फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में एनडीपीएस के मामले में बंद कैदी कर्म सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कर्म सिंह जेल में सात साल की सजा काट रहा था। शनिवार रात को कर्म सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे जेल के अस्पताल में लेकर गए। उसकी नाजुक हालत देख सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।