मंडी में दुकानों से सब्जी फेंकने का किया प्रयास
पुलिस ने सब्जी मंडी पहुंचकर किसानों किया शांत
माछीवाड़ा में दोधियों का दूध सड़कों पर बहाया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर/जलालाबाद। किसान जत्थेबंदी के कुछेक सदस्यों ने क्षेत्र में शनिवार सुबह सब्जी मंडी पहुंच दुकानों पर लगी सब्जियों को फेंकने का प्रयास किया। सब्जी मंडी यूनियन ने थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। इस पर थाना प्रभारी लवमीत कौर पुलिस पार्टी के साथ मंडी पहुंचीं और माहौल को शांत करवाया।
इसी तरह तलवंडी भाई में किसानों ने सब्जी बेचने आए व्यापारियों को खदेड़ दिया। इसके अलावा माछीवाड़ा में घर-घर दूध देने आ रहे दोधियों को रोककर उनका दूध सड़कों पर बहा दिया। सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान सुरिन्दर कुमार का कनहा जत्थेबंदियों को किसानों को सब्जियां न लाने के लिए कहना चाहिए, क्योंकि जो किसान मंडी में सब्जी लाते हैं, उन्हें बेचने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि सिर्फ छोटे किसान ही नहीं बल्कि इस कारोबार के साथ जुड़े कुछ विक्रेता 300 से 400 रुपयेसब्जी बेच कर कमाते हैं। वह सब्जी नहीं बेचेंगे तो अपने घर का गुजारा किस तरह चलाएंगे। डेयरी यूनियन का कहना है कि किसान जत्थेबंदियां शांति से अपना रोष प्रगट करें और गांवों में ही किसानों को सब्जियों और दूध बेचने से रोकें।