बास्केटबाल टूर्नामेंट में रेल कोच फैक्टरी चैंपियन
बास्केटबाल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन की ओर से कराए टूर्नामेंट में 20 टीमों ने लिया भाग
कपूरथला।
बास्केटबाल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के कपूरथला चैप्टर की ओर से रेल कोच फैक्टरी(आरसीएफ) में दूसरा बास्केटबाल टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 साल वर्ग ग्रुप के लड़के -लड़कियों की 20 टीमों ने भाग लिया।
अंडर 14 लड़कों में आरसीएफ की टीम कपूरथला को हराकर विजेता बनी। इस ग्रुप में आर. सी. एफ के जतिन को सर्वोत्त्म खिलाड़ी चुना गया। इसी तरह अंडर 14 लड़कियों के वर्ग में भी आरसीएफ की टीम कपूरथला को हराकर विजेता रही और आरसीएफ की लवलीन कौर को सर्वोत्त्म खिलाडी से नवाजा गया। अंडर 17 उम्र लड़कों में से कपूरथला की टीम ने होशियारपुर को हराकर विजेता बनने का मान हासिल किया। इसी वर्ग में कपूरथला के प्रिंस को सर्वोत्त्म खिलाड़ी चुना गया। इसी तरह अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में आरसीएफ ने कपूरथला को हराया और आरसीएफ की हरसिमरन कौर को सर्वोत्त्म खिलाड़ी का खिताब मिला। अंडर 19 लड़कों के वर्ग में होशियारपुर को हराकर जालंधर विजेता बना और इस वर्ग में जालंधर के सरताज को सर्वोत्त्म खिलाड़ी चुना गया। आरसीएफ स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रधान सीएम जिंदल मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बीआईपीए के महासचिव व ध्यान चंद अवार्डी रामकुमार ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी अजमेर सिंह और सज्जन सिंह चीमा, डीके बख्शी, सुखदेव सिंह, बलबीर सिंह, सतीश शर्मा, बूटाराम, अशोक गुप्ता, परमिंदर सिंह, शिंगारा सिंह, निखिल, निर्मल, संतोष, हरमनदीप और अन्य उपस्थित थे।