फिरोजपुर से दरभंगा की स्पेशल ट्रेन शुरू
पहले दिन चली ट्रेन में रहा व्यवस्था का अभाव
यात्रियों को अपनी सीट व कोच तलाशने में हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए फिरोजपुर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई है। यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार को फिरोजपुर से रवाना हुई है। ट्रेन का फिरोजपुर से दरभंगा के बीच सिर्फ 11 स्टापेज हैं। इसमें लगभग उन्नीस कोच हैं।
रेल अधिकारियों ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को ही दरभंगा के लिए चलेगी। इसमें तीन वातानुकूलित कोच, दस स्लीपर, छह जनरल कोच लगे हैं। ट्रेन के फिरोजपुर से दरभंगा के बीच 11 स्टापेज हैं। ट्रेन फिरोजपुर से चल कर फरीदकोट, बठिंडा, मोड़ मंडी, पटियाला, अंबाला, सहारनपुर, दीपापुर, गोरखपुर व बलिया होकर दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन शाम को सात बजे चलेगी।
चलती ट्रेन कई यात्रियों ने टेलीफोन कर बताया कि किसी भी कोच में कोई नंबर नहीं लगाया था और न ही यात्रियों के रिजर्वेशन चार्ट लगाया था। इसीलिए यात्रियों को अपनी सीट और कोच के लिए ट्रेन में सामान लेकर एक कोच से दूसरे कोच में चक्कर काटने पड़े। यात्री हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रेन में सीट तलाशने में बहुत परेशानी हो रही हैं।