फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटकपूरा (फरीदकोट)।
रेलवे ओवरब्रिज से मेन चौक की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। हादसे के समय एक अन्य एक्टिवा पर सवार दो युवतियां बाल-बाल बच र्गइं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुक्तसर की मंडी बरीवाला निवासी व मंडीकरण विभाग से सेवामुक्त सतपाल अपनी पत्नी शकुंतला रानी के साथ एक्टिवा से कोटकपूरा में विवाहित अपनी बेटी से मिलने आया था। वह मुक्तसर रोड से शहर की तरफ आ रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज क्रॉस करते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया जिसके चलते वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान एक अन्य एक्टिवा सवार दो युवतियों ने भी कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल सतपाल व उनकी पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सतपाल के सिर पर गंभीर चोट लगी है जबकि उनकी पत्नी की टांग टूट गई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच का काम एएसआई जसकरण सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें