फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकाले आदर्श स्कूल अध्यापकों का बेमियादी रोष धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी से निकाले आदर्श स्कूल अध्यापकों का बेमियादी धरना
विज्ञापन

आरोप- हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद ड्यूटी पर ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
गांव पक्का स्थित आदर्श स्कूल के 7 अध्यापकों ने मैनेजमेंट कमेटी के नौकरी से निकाने जाने के विरोध में मंगलवार को मिनी सचिवालय में डीसी दफ्तर के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया। अध्यापकों ने रोष जताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद उन्हें ड्यूटी पर ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा।
धरने पर बैठे अध्यापकों सुखवदिंर कौर, कुलविंदर कौर, हरप्रीत कौर, वीरपाल कौर, राजवीर कौर, सुमन और अतुल ने कहा कि वह सभी आला अधिकारियों के पास जिले के दो आदर्श स्कूलों का संचालन कर रही सुख सागर वेलफेयर सोसाइटी की लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा। इस वजह से उन्होंने मजबूर होकर डीसी दफ्तर के आगे पक्के तौर पर धरना शुरू कर दिया है, जो सभी मांगें पूरी होने पर ही उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट ने उन्हें धोखे से नौकरी से निकाल दिया और हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर भी उन्हें हाजिर नहीं करवाया जा रहा। साथ ही अक्तूबर 2016 से जून 2017 तक का रुका हुआ वेतन जारी करने, जुलाई 2017 से अब तक का वेतन जारी करने, अध्यापकों की हरासमेंट करने, फर्जी स्टाफ रखने, मिड-डे मील में गोलमाल करने के मामलों में मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन नरिन्द्र रंधावा पर कायर्वाही करने की मांग रखी। उधर दूसरी तरफ से गांव मिड्डूमान स्थित आदर्श स्कूल में भी को मैनेजमेंट कमेटी व स्टाफ के बीच उस समय तनाव खड़ा हो गया, जब मैनेजमेंट कमेटी ने स्कूल में नई प्रिंसिपल को ज्वाइन करवाने का प्रयास किया। मैनेजमेंट का दावा है कि वह स्कूल प्रिंसिपल सारिका धवन को ड्यूटी से हटा चुके हैं। उनकी जगह नई प्रिंसिपल की नियुक्ति की गई है। इस बात को लेकर बवाल खड़ा होने पर थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह संधू मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मामले को शांत करवाया।

फोटो 12एफआरडीपी01
फरीदकोट में डीसी दफ्तर के समक्ष रोष धरने पर बैठे आदर्श स्कूल पक्का के अध्यापक---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें