संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और ग्राम पंचायत पंजेके उताड़ ने सोमवार को दिल्ली आंदोलन संबंधी गुरुद्वारा बाबा भुंमण शाह में बैठक की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि दिल्ली आंदोलन में गांव में प्रत्येक घर से एक सदस्य जाएगा, जो नहीं जाएगा उसे 2100 रुपये जुर्माना देना होगा।
जुर्माना नहीं देने पर सामाजिक बायकाट किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि सामाजिक बायकाट के अलावा उसके घर के सामने किसान धरना देंगे। यही नहीं उनके सरकारी कामकाज संबंधी सरपंच व नंबरदार हस्ताक्षर भी नहीं करेंगे।
ये प्रस्ताव सर्वसम्मति के साथ गांव के सरपंच नेक राज, सोहन लाल नंबरदार, मुरारी लाल नंबरदार, अंग्रेज सिंह नंबरदार और किसान यूनियन एकता उगराहा इकाई प्रधान सुखदेव सिंह की मजदूगी में पास किया गया। इस मौके पर मास्टर पूर्ण चंद, सुभाष मुत्ती, विक्रम ढोट, हरनाम चंद, मंगल दास, हंस राज, राकेश ढोट, सुख दयाल, सुरजीत बट्टी, जैन चंद, साम लाल, लक्ष्मण दास, सतनाम चंद, शगन लाल, अशोक कुमार, बलदेव, सोहन लाल, भजन लाल, हंस राज मौजूद थे।