फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुतों ने तीन वर्ष के बच्चे को नोंचा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्ष के बच्चे की कुत्तों के काटने पर मौत
विज्ञापन

अबोहर। गांव शेरगढ़ में शुक्रवार को हड्डारोड़ी के खूंखार कुत्तों ने तीन वर्ष के लड़के को बुरी तरह से नोंच डाला। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव के लोगों में कुत्तों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। गांव के सरपंच टिक्कूराम ने प्रशासन से इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गांव दयापुर निवासी हजारी राम पिछले काफी समय से अपने परिवार सहित कुक्कू सिंह के खेत में नौकरी करता था। वह वहीं ढ़ाणी बनाकर रहता था। शुक्रवार को हजारी राम का 3 वर्षीय बेटा संदीप अपने दादा के साथ खेत में चला गया। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर स्थित हड्डारोड़ी के शिकारी कुत्तों ने संदीप पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर उसके दादा बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन करीब एक दर्जन से अधिक कुत्तों के बीच निहत्था दादा बेबस हो गया। उसके सामने ही कुत्तों ने संदीप को बुरी तरह से नोच डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के सरपंच टिक्कूराम ने प्रशासन से इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 1व 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें