फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर को एक माह देते हैं डोप टेस्ट करवाने को-विधायक कुलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखबीर को डोप टेस्ट के लिए एक माह: जीरा
विज्ञापन

डोप टेस्ट न कराने पर सुखबीर के खिलाफ 117 विधानसभा हलके में हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर)। हरिके वेटलैंड पर आयोजित बर्ड फेस्टिवल समारोह के दौरान जीरा हलके के कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल निशाना साधा। उन्होंने कहा सुखबीर एक माह के भीतर अपना डोप टेस्ट नहीं करवाते तो वह प्रदेश के 117 विधानसभा हलके में उनके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। अभियान के बाद समागम आयोजित कर सुखबीर को प्रदेश का अमली खिताब देंगे।
कुलबीर ने कहा कि सुखबीर उन्हें अमली कहते है, इसी सप्ताह 29 जनवरी को जीरा में बादल के समागम स्थल के बाहर कुलबीर ने डोप टेस्ट कैंप लगवाया, जहां पर बादल ने अपना डोप टेस्ट नहीं करवाया था, जबकि उन्होंने स्वयं डोट टेस्ट करवाया। ऐसे में सुखबीर के विरुद्ध प्रदेश के सभी 117 विधानसभा हलकों में वह अपने वर्करों की मदद से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसके लिए वह एक महीने का समय बादल को देते है, इस एक महीने में ादल अपना डोप टेस्ट नहीं करवाते है तो हस्ताक्षर अभियान के बाद समागम कर वह सुखबीर को प्रदेश का अमली खिताब देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलबीर ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से कहा कि हरिके वेटलैंड की जमीन पर जिन लोगों ने अवैध कब्जे किए है, वह सभी हटाए जाएं, ताकि प्रदेश सरकार के 16 प्वाइंटों वाले प्रस्ताव पर कार्य हो सके। कुलबीर ने कहा कि सुखबीर की पानी वाली बस बंद करके सिद्धू ने बहुत अच्छा काम किया, नहीं तो कई लोग डूब कर मर गए होते। कुलबीर ने कहा कि वह अपने हलके की 234 पंचायतों में नशा मुक्ति कमेटियां बना रहे हैं, जो कि गांवों में नशा बेचने वालों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले करेगी, इस तरह से नशे के कारोबार में शामिल पुलिस कर्मियों का भी खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें