जोन स्तरीय अंडर-14 फुटबाल मुकाबले में बाबा फरीद स्कूल विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला जोन स्तरीय मुकाबले करवाए जा रहे हैं। जिसके तहत फुटबाल अंडर-14 आयु वर्ग के मैच स्थानीय दशमेश पब्लिक स्कूल में कराए गए। जिसमें बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एक बार फिर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।
स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप कौर ने बताया कि फाइनल में बाबा फरीद स्कूल की फुटबाल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी दशमेश पब्लिक स्कूल की टीम को हरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इन मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों की आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें से बाबा फरीद स्कूल की अंडर-14 आयु वर्ग की टीम जिसमें की अगुवाई प्रथम सिंह कर रहे थे, ने दशमेश पब्लिक स्कूल की टीम हो कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। विजयी टीम को जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए चुना गया है, जो आने वाले समय में कराए जाएंगे। प्रिंसिपल कुलदीप कौर ने बताया कि विद्यार्थी सिर्फ फुटबाल की गेम ही नहीं बल्कि दूसरों खेलों में भी राज्य, नेशनल व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। स्कूल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा ने प्रिंसिपल, कोच व खिलाड़ियों के माता-पिता को बधाई दी।
फोटो 07एफआरडीपी02
फरीदकोट में बाबा फरीद स्कूल में फुटबाल की विजयी टीम के साथ चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा
------