फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों देशों के पीएम जब ऐलान करेंगे, तब मानेंगे : बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोनों देशों के पीएम जब ऐलान करेंगे, तब मानेंगे : बीबी जागीर कौर
सिद्धू जो कह रहे हैं, उस पर हमें यकीन नहीं, ये गुमराह करते हैं
पाकिस्तान के सभी गुरुधामों के दर्शन के लिए सरहद खुलनी चाहिए
सिस्टम के अनुरूप संधि होकर ऐलान होगा, सबसे पहले स्वागत और जी आया नूं हम कहेंगे
महेश कुमार
कपूरथला। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर ने कहा कि पाकिस्तान स्थित सुप्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब ही नहीं, बल्कि तमाम गुरुधामों के लिए दोनों देशों के बीच सरदह की दीवार हटनी चाहिए। दोनों देशों की संगत आसानी से सरहद पार करके गुरुधामों के दर्शन दीदारें कर सके। यह मांग तो भारत-पाक बंटवारे के बाद सिख जत्थेदार करते आ रहे हैं। लेकिन नवजोत सिद्धू की ओर से ही गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए सरहद खोलने की बात कही जा रही है। सिद्धू पर हमें बिल्कुल यकीन नहीं हैं, क्योंकि कांग्रेस सरकार गुमराह करती है और वोटों की राजनीति करने की मंशा से अफवाह फैला रही है। सियासत के लिए धार्मिक आड़ लेना कांग्रेस के लिए अच्छी बात नहीं है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि इस तरह के फैसले भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से एक टेबल पर बैठकर एक साथ लिए जाते हैं। बाकायदा एक सिस्टम को फालो किया जाता है और संधि होती है। जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री इसका ऐलान करेंगे, तब हम मानेंगे। यही नहीं, इस फैसले का स्वागत और जी आया नूं कहने के लिए सबसे आगे सिख संगत होगी। उन्होंने बताया कि गुरु घर के जत्थेदार तो आजादी के बाद से बार्डर पर जाकर पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शनों के लिए सरहद खुलने की अरदासें करते आ रहे हैं। जहां तक कांग्रेस सरकार की बात है तो इन लोगों को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें