फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप पंजाब यूनिट भी अकेले लोस चुनाव लड़ने को ख्वाहिशमंद : खैरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के लिए
विज्ञापन


आप पंजाब यूनिट अकेले लोस चुनाव लड़ना चाहती है: खैरा
नेता विपक्ष बोले-बशर्ते दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान का आप हाईकमान से समझौता न हो
अमर उजाला ब्यूरो
कपूूरथला। पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष और भुलत्थ से आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के उस बयान, जिसमें उन्होंने पंजाब में लोकसभा चुनाव में आप से गठबंधन को नकारा था, लेकिन पलटवार करते हुए कहा कि आप के पंजाब यूनिट ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने को तरजीह दी है। बशर्ते कांग्रेस हाईकमान का दिल्ली में आप हाईकमान से कोई चुनावी समझौता न हो। सुखपाल सिंह खैरा कपूरथला प्रवास के दौरान मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन

नेता विपक्ष ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में रखे नए ओएसडी को निशाने पर लेकर इसे मंत्रियों और अफसरशाही पर बोझ करार दिया है। इससे पंजाब की जनता पर अतिरिक्त भार बढ़ा है। साथ ही उन्होंने विवादों में घिरे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा से कहा कि अगर वह सिमरनजीत सिंह के आरोपों में पाक साफ है तो स्वेच्छा से इसकी जांच के लिए आगे आएं। जिससे खुद-ब-खुद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। खैरा ने पंजाब में मेडिकल शिक्षा में प्रयोग हो रहे डम्मी डोमिसाइल को भी गंभीर मुद्दा बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल पर फिर सवाल उठाते हुए खैरा ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने इस कार्यकाल में पंजाब के जन हितैषी मुद्दों को छोड़कर मौज मस्ती में मस्त है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री अपने इस कार्यकाल को अंतिम मान रहे हैं। उन्हें पंजाब की जनता से किए वादों और उनकी सुविधाओं से इतर अपने घूमने फिरने की ज्यादा चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें