फिरोजपुर में भड़के प्रदर्शनकारी, स्टेशन में ट्रेनों के शीशे तोेड़े
सड़क पर कारों को रोककर की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर दौड़ रहीं कई कारों के शीशे तोड़ने के अलावा रेलवे छावनी स्टेशन में घुस कर खड़ी अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर और वातानुकूलित बोगियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारी डीआरएम आफिस बंद करवाने के लिए पहुंचे। आफिस बंद न करने पर प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिए और इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। रेल डिवीजन फिरोजपुर की करीब 120 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
शहर में सुबह से ही हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। वहां से इकट्ठे होकर छावनी रेलवे स्टेशन, बस्ती टैंकावाली के रेलवे फाटक और डीआरएम आफिस में पहुंचे। छावनी रेलवे स्टेशन में घुस कर जम्मूतवी से आई अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच के शीशे तोड़ दिए। प्रदर्शनकारी तलवारों व लोहे की राडों से शीशे तोड़ रहे थे तो ट्रेन में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार पूरे स्टेशन में गूंजने लगी। ट्रेन में कई विदेशी भी सवार थे, जो पूरी तरह डर गए। प्रदर्शनकारियों ने शहर और छावनी को जोड़ने वाले पुल के पास जलालाबाद से अमृतसर की ओर जा रहे एक परिवार की कार के शीशे तोड़ दिए। इस तरह छावनी में तीन कारों कोे तोड़ दिया।
डीआरएम दफ्तर की खिड़कियों के शीशे तोड़े, सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़
डीआरएम दफ्तर में घुस कर पूरी इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ने के अलावा सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ की। दफ्तर में पड़े गमले तोड़ने के अलावा पौधों को तलवारों से काट दिया। प्रदर्शनकारी छावनी रेलवे स्टेशन नंबर-चार पर ट्रेन के आगे दोपहर दो बजे तक बैठे रहे। इसके अलावा बस्ती टैंकावाली रेलवे फाटक के पास रेल पटरियों बड़े पत्थर और लोहे की लाइनें रख दी, ताकि ट्रेन यहां से गुजर न सके। डीसी दफ्तर के सामने हजारों की संख्या में दलित वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रीतम सिंह पुलिस बल के साथ छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे और तोड़फोड़ का निरीक्षण किया।
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के शीशे तोड़े।
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी03 व 04
कैप्शन--फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में पथराव कर प्रदर्शनकारियों ने तोडफ़ोड़ की।
-----------------------