फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में उतर रेलवे व महिला वर्ग में मध्य रेलवे चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे चैंपियन
विज्ञापन

आरसीएफ में ऑल इंडिया रेलवे वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न
महिला वर्ग में मध्य रेलवे ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के वारिस शाह हॉल में 65वीं पुरुष और चौथी महिला ऑल इंडिया रेलवे वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे और महिला वर्ग में मध्य रेलवे चैंपियन बना। पुरुष वर्ग में मध्य रेलवे ने दूसरा व पूर्व रेलवे ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में पूर्व रेलवे ने दूसरा और पश्चिमी रेलवे ने तीसरा स्थान पाया।
आखिरी दिन पुरुषों के 105 किलो वर्ग में उत्तर रेलवे के प्रदीप सिंह ने 135 किलो स्नैच, 184 किलो क्लीन और जर्क के साथ गोल्ड मेडल जीता। विनोद सोलंकी ने दूसरा और वी. चरसवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 105 प्लस किलो वर्ग में मध्य रेलवे के गुरदीपसिंह ने 165 किलो स्नैच, 205 किलो क्लीन और जरक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु कुमार ने सिल्वर और तेजवीर सिंह ने कांस्य पदक पाया। समापन समारोह की अध्यक्षता आरसीएफ के महाप्रबंधक रतन लाल ने की। उन्होंने महिला व पुरुष वर्ग के विभिन्न वेट इवेंट के विजेताओं, टीम विजेताओं को और विशिष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। पिछले सप्ताह यूएसए में संपन्न हुई विश्व चैंपियनशिप में 85 किलो स्नैच, 109 किलो कलीन और जरक के साथ गोल्ड और इस प्रतियोगिता में भी चैंपियन बनने वाली मीरा भाईचानू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वेटलिफ्टिंग से जुड़ी विख्यात खेल हस्तियों तारा सिंह अर्जुन अवार्डी, टूर्नामेंट डायरेक्टर एके सिरोही द्रोणाचार्य अवार्डी, जोकी ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मलेश्वरी के कोच भी हैं। पी. चंद्रशेखर अर्जुन अवार्डी, टी.मुथु, एस. सतीश कुमार अर्जुन अवार्डी, संजीव भास्करन अर्जुन अवार्डी, रेनु बाला चानू अर्जुन अवार्डी, संजीथा चानू अर्जुन अवार्डी, ओलंपियन पी. रंगास्वामी , पी. मदुरई, आर गोवर्धन, एके पांडयन, सीएस साहू, भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के कोच विजय शर्मा, सुनील कुमार, पी. सुरेश, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोड के को-आर्डिनेटर पवन कुमार और डोपिंग टेस्ट एजेंसी नाडा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें