फरीदकोट। फरीदकोट जिले के जैतो शहर में शुक्रवार रात एक बेकरी शॉप से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी हो गया। इस घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे। उन्होंने सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गल्ले में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। वे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का पता चला। व्यापारी वर्ग ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। दुकानदार विशाल बांसल, विकास बांसल और भाजपा नेता प्रदीप सिंगला ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।