फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर : धन दोगुना करने के नाम पर 20 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। धन दोगुना करने का झांसा देकर सोने की अंगूठी व 20 हजार रुपये की चपत लगाने वाले के खिलाफ थाना सीटी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने किसी को नामजद नहीं किया है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला कृष्णा नगर में अग्रवाल करियाना स्टोर के मालिक चमन लाल निवासी सेंट्रल टाउन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे। इस दौरान उसके पास एक सफेद लिवास में एक साधू आया और धार्मिक स्थल का पता पूछा। इसी दौरान उसके पास एक महिला व युवक भी आए और कहने लगे कि एक व्यक्ति पहुंचा हुआ संत है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक सफेद पोशाकधारी व्यक्ति ने उन्हें धन दोगुना करने की बात कर उससे पहले अंगूठी ली और फिर उससे 20 हजार रुपये लेने के बाद एक पुड़िया देकर कुछ समय के बाद खोलने की बात की। चमन लाल ने बताया कि जब कुछ समय के बाद उन्होंने पुड़िया को खोला तो उसमें से भांग निकली, लेकिन इसके बाद आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें