फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकानों पर की जांच, फफूंद लगी मिठाई फेंकवाई

Fri, 02 Oct 2026 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटखोरी और अस्वच्छ बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत मिठाई की दुकानों पर अचानक चेकिंग और सैंपलिंग की गई।
जगदंबा स्वीट्स, कुल्लर स्वीट्स और काका स्वीट्स की जांच हुई। कुल्लर स्वीट्स में गंदगी और सफाई की कमी मिलने पर चालान किया गया। दुकानदार को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि जगदंबा स्वीट्स और काका स्वीट्स से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। काका स्वीट्स से पनीर का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया। एक दुकान से फफूंद लगी मिठाई फेंकवाई गई। विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर के तलवंडी भाई में एक दुकान से मिठाई फेंकते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें