फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआईज गांव कबूलपुर में करवाएंगे कबड्डी और कुश्ती मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई गांव कबूलपुर में कराएंगे कबड्डी और कुश्ती मुकाबले
विज्ञापन

विजेता टीम को 1.5 लाख और उपविजेता टीम को मिलेगा सवा लाख रुपये का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शेरे पंजाब स्पोर्ट्स क्लब कैलिफोर्निया के एनआरआईज की तरफ से गांव कबूलपुर में 11 मार्च को दिन सोमवार को कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए एनआरआई साहब पन्नू ने कहा कि कबड्डी की विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 1 लाख 25 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेहतरीन खिलाड़ियों को बुलेट मोटर साइकिलें देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं टूर्नामेंट में आने वाले दर्शकों के लिए लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके तहत विजेताओं को वाशिंग मशीन, एलईडी इत्यादि के इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध गायक एम्मी विर्क, कुलविंदर बिल्ला समेत कई नाम पंजाबी सिंगर टूर्नामेंट देखने आने वाले दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा की लड़कियों की टीमों का कबड्डी का शो मैच भी करवाया जाएगा। कुश्ती टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी टीमों में पंजाब के अलावा अन्य राज्यों और एनआरआई खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा कुश्ती के पहलवान भी पंजाब के अलावा कनाडा और अमेरिका से हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा वर्ग का ध्यान नशे से हटकर खेलों के प्रति बढ़े इसलिए एनआरआईज की ओर से खेल प्रतियोगिताओं करवाई जाती हैं और जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम देते हैं ताकि उनका मनोबल बढ़ता रहे।
विज्ञापन


एनआरआईज ने की ओलंपिक गोल्ड को 1 करोड़ देने की घोषणा
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते एनआरआईज तरलोचन सिंह लच्छर, कुलवंत सिंह लच्छर व जसविंदर सिंह लच्छर ने घोषणा कि है कि कुश्ती में ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें