फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के बकाए को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी का बकाया न मिलने पर जताया विरोध
विज्ञापन

मुक्तसर। पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से शुक्रवार को मांगों को लेकर जिला परिषद दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष काका सिंह खुंडे हलाल ने कहा कि गांव भागसर में मजदूरों के मकानों के सर्वे में बड़ी गिनती में मजदूर परिवारों को छोड़ दिया गया है। ग्राम सेवक जोगिंदर सिंह ने सियासी आधार पर सर्वे किया है। मनरेगा योजना में भी मजदूरों के साथ पक्षपात हो रहा है। इकाई अध्यक्ष अमरीक सिंह व सचिव हरभिंदर सिंह ने कहा कि मजदूरों से काम तो लिया जा रहा है, मगर उनके खातों में रुपये नहीं आ रहे। उन्होंने मकान के सर्वे से वंचित मजदूरों के मकानों का भी सर्वे कराने, मनरेगा के कार्य की बकाया राशि देने की मांग की। साथ ही मांगें न माने जाने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में दर्शन सिंह, दलीप सिंह, पप्पू सिंह, सोहन सिंह, मनजीत कौर, जसविंदर कौर, तरसेम सिंह खुंडे हलाल समेत अन्य मजदूर भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें