संघर्ष 12वें दिन में दाखिल, भूख हड़ताल जारी
जन स्वास्थ्य विभाग दफ्तर शिफ्ट करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जन स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर मुक्तसर से शिफ्ट करने की तैयारी को लेकर सर्किल बचाओ संघर्ष कमेटी की अध्यक्षता में शुरू किया संघर्ष शुक्रवार को 12वें दिन में दाखिल हो गया है। टेक्निकल एंड दर्जा चार यूनियन के अध्यक्ष सरदूल सिंह कलेर, चेयरमैन मोहन सिंह, कुलवंत श्रोता, कैलाश सिंह और रणजीत कुमार समेत पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
वहीं शुक्रवार को विकास मिशन के अध्यक्ष जगदीश राय ढोसीवाल व स्त्री विंग की महा सचिव नीलम शर्मा की अध्यक्षता में सदस्यों ने संघर्ष स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस मौके पर चेयरमैन हनी फत्तनवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन सिंह रखरा, महासचिव काला सिंह बेदी, डॉ. सुरिंदर गिरधर, चौधरी बलबीर सिंह, अरविंदर सिंह बब्बू, योगेश्वर योगी और चिंत राम नाहर भी मौजूद थे।
ढोसीवाल ने कहा कि उनका मिशन संघर्ष कमेटी की ओर से किए जाने वाले हर संघर्ष में शामिल होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सर्किल कार्यालय तोड़ने के फैसले का तुरंत रिव्यू किया जाए, रिव्यू कमेटी मुक्तसर आकर मौके का जायजा ले और सभी पक्षों से बातचीत करे। इस दौरान जगमीत सिंह जग्गा, जसीवर सिंह तक्खी, संदीप ढ़ोसीवाल, तलविंदर निझर और जबरजंग राय सचिव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।