पंजाब मंडी बोर्ड चेयरमैन को मांगपत्र सौंपा
जालंधर। आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के प्रधान रविंदर सिंह चीमा ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन को एक मांग पत्र सौंपा। इस दौरान इंडियन तंबाकू कंपनी लिमिटेड के पंजाब को मार्केट फीस वसूली व सीधी खरीद पर रोक लगाने की मांग की है। रविंदर सिंह चीमा ने कहा कि आईटीसी कंपनी वालों की ओर से विभिन्न मंडियों में अपने केंद्र बनाकर किसानों से सीधा कनक, धान खरीद की पॉलिसी बना रही है, जो गलत है। रविंदर सिंह ने कहा कि मंडी बोर्ड पहले ही घाटे में चल रहा है। सड़कों की मुरम्मत व अन्य खर्च के लिए फंड पूरे नहीं हो रहे हैं, जिससे आने वाले समय में और दिक्कत हो सकती है। इस दौरान उपप्रधान हरनाम सिंह, अजीत सिंह खालसा, कश्मीरी लाल, रमेश लाल, हरजीत सिंह खालसा, अमरजीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।