फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के होटल मालिक ने ली शहीद के बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के होटल मालिक ने ली शहीद जैमल के बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

कहा, शहीद की शहादत को सलाम है और परिवार की हर संभव सहायता करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। दिल्ली के एक होटल ग्रुप के मालिक ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए मोगा के जवान जैमल सिंह के बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। शहीद के परिवार को भेजे पत्र में होटल मालिक ने लिखा है कि शहीद जैमल सिंह की शहादत को सलाम है। वह जैमल सिंह के बेटे गुरप्रकाश सिंह को ताउम्र पढ़ाने का जिम्मा अपने सिर लेते हैं। वह शहीद के बेटे के नाम से एक अलग बैंक खाता खुलवाकर देंगे और समय समय पर उसकी पढ़ाई के लिए खर्च भेजते रहेंगे। दिल्ली निवासी इस होटल मालिक की पहल के बाद से मोगा की कई समाजसेवी संस्थाएं भी सक्रिय हो गई है और शहीद के परिवार को वित्तीय सहायता देने समेत परिवार का दुख सांझा करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी और होटल मालिक राकेश जयसवाल ने बताया कि दिल्ली में उनके दोस्त रजिंदर अग्रवाल रहते हैं। उनके सिटी पार्क ऑफ ग्रुप के नाम से दिल्ली में होटल है। पुलवामा आतंकी हमले की खबर सुनते ही अग्रवाल ने उन्हें फोन कर कहा कि तुरंत शहीद के परिवार से जाकर मिलें और जिस किसी भी चीज की फौरी जरूरत है उसे पूरा करवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद जैमल सिंह के बेटे को वह ताउम्र पढ़ाने का जिम्मा लेंगे। राकेश जयसवाल ने बताया कि राजिंदर अग्रवाल की जन्मभूमि मोगा है, इसलिए उन्हें मोगा से काफी लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें