एथलेटिक्स मीट में जीते 12 पदक
फिरोजपुर। महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल कैंपस फिरोजपुर के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर व छह कांस्य पदक हासिल किए हैं।
डा. वीएस भुल्लर ने बताया कि खिलाड़ी सुधीर कुमार को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला है। सुधीर ने सौ मीटर की दौड़ में गोल्ड व दो सौ मीटर की दौड़ में सिल्वर पदक हासिल किया है। खिलाड़ी राम यादव ने आठ मीटर की दौड़ में सिल्वर व 15 सौ मीटर की दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया है। लड़कियों की डिस्क थ्रो में तस्वीर कौर ने गोल्ड मेडल और भारती ने सिल्वर मेडल जीता है। लड़कों में जसवंत ने कांस्य पदक हासिल किया है। लंबी छलांग में राहुल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसी तरह रिले रेस में अजीत कुमार, सुधीर कुमार, राहुल व सागर ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
---------------
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह स्टेट कैंपस में खिलाड़ियों का स्वागत करते प्रोफेसर।