फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद-भाजपा में भीतराघात का खतरा, कई नए चेहरे पुरानों को दे रहे चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद-भाजपा में भीतरघात का खतरा
विज्ञापन

कई नए चेहरे पुरानों को दे रहे चुनौती
भाजपा में गुटबाजी का असर भी पड़ेगा निगम चुनावों पर
अकाली दल के कई युवा नेता मैदान में
सुरिंदर पाल
जालंधर।
नगर निगम चुनावों की तिथि की घोषणा हो चुकी है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को लेकर फाइनल टच देना शुरू कर दिया है, ताकि उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सके। लेकिन इन सबके बीच भाजपा व शिअद हाईकमान के लिए ऐसे चेहरे सिरदर्द बन गए हैं, जिन्होंने मैदान में आकर टिकट की मांग शुरू कर दी है और पुराने भाजपा व शिअद के टकसाली नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के लिए अधिक सिरदर्द बनता जा रहा है। क्योंकि जालंधर में भाजपा गुटों में बंटी हुई है और इसका नतीजा न केवल उम्मीदवारों के चयन पर पड़ने की उम्मीद है बल्कि पार्टी में जबरदस्त रोष व भीतरघात के अलावा विद्रोह भी हो सकता है।
भाजपा के करीब 20 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर पांच से अधिक दावेदार हैं, जिससे हाईकमान की चिंता बढ़ चुकी है। कई नेता ऐसे हैं जो पहली बार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अकाली दल में कई टकसाली नेताओं को युवा टीम पूरी तरह से चुनौती दे रही है। दस साल तक सीनियर डिप्टी मेयर रह कमलजीत सिंह भाटिया को युवा अकाली दल की शहरी इकाई के प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल खुलकर चुनौती दे रहे हैं। राजपाल ने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा है। कमलजीत सिंह भाटिया अकाली दल के काफी पुराने नेता हैं और राजपाल उनकी टिकट कटवाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राजपाल की पीठ पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ थपथपा रहे हैं। राजपाल के लिए सकारात्मक पक्ष यह है कि वह युवा हैं और नया चेहरा हैं और उनके इलाके के बहुसंख्यक वोट वार्ड में जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

गुरदेव सिंह गोल्डी टकसाली अकाली पार्षद प्रीतम सिंह बस्ती मिट्ठू को वार्ड नंबर 31 में चुनौती दे रहे हैं और वहां से टिकट मांग रहे हैं। युवा अकाली नेता अयूब खान ने भी अपनी पत्नी शबनम दुग्गल के लिए टिकट मांगी है, इस वार्ड में स्त्री अकाली दल की प्रधान पर मिंदर पन्नू चुनाव लड़कर जीत चुकी हैं। यही से पूर्व जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी के निकटवर्ती रिश्तेदार मोंटी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। लंबा पिंड इलाके से शिअद नेता रणजीत राणा की टिकट कटवाने के लिए प्रताप सिंह पूरा जोर लगा रहे हैं। यहां पर नया चेहरा अमरजीत किशनपुरा भी अपने लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वार्ड नंबर 26 में टिकट को लेकर काफी कशमकश चल रही है। इस वार्ड से अकाली दिग्गज डॉ. एसएस भट्टी टिकट मांग रहे हैं जबकि पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ के निकटवर्ती इंदरजीत सोनू अपने लिए टिकट मांग रहे हैं। इस वार्ड में सबसे अधिक दिक्कत अकाली नेता सर्बजीत मक्कड़ के लिए खड़ी हो गयी है, दोनों ही नेता मक्कड़ के निकटवर्ती हैं।
विज्ञापन

अकाली दल व भाजपा में जिस तरह से गुटबाजी बढ़ी हुई है, उसको लेकर भाजपा व शिअद हाईकमान ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि चुनावों में किसी तरह का नुकसान उनके उम्मीदवारों का न हो। भाजपा-अकाली दल की तरफ से रणनीति तैयार की जा रही है कि टिकटों की घोषणा के तत्काल बाद रूठों को मनाने का क्रम एक टीम द्वारा शुरू कर दिया जाएगा, ताकि टिकट से वंचित नेता पार्टी को अलविदा न कह सकें और उनको पार्टी में रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें