भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
वोटर सूचियों पर आपत्ति की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के कार्यकर्ताओं ने सोेमवार को डिप्टी कमिश्नर के नाम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर निगम के चुनाव के लिए तैयार की गई वोटर सूचियों की आपूर्ति और इन वोटर सूचियों में रही त्रुटियों पर आपत्ति जताई। इन त्रुटियों का विवरण भाजपा ने ज्ञापन में दिया है। मुख्य रूप से यह कहा गया है कि हर वार्ड की वोटर सूची में वह वोट दर्ज है, जो उस वार्ड के अंतर्गत ही नहीं आ रहे।
उन्होंने ज्ञापन में मांग की गई है कि वोटर सूचियों पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए तय अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए। इस दौरान जिला प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व विधायक केडी भंडारी, सुभाष सूद, राकेश शांतिदूत, कमल शर्मा मौजूद थे। इसके अलावा शिअद (शिरोमणी अकाली दल) का भी एक शिष्टमंडल एडीसी (डी) से मिला। उन्होंने वोटर लिस्टों पर आपत्तियां जताते आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग रखी।