फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टायर फटने से कार की ऑटो से भिड़ंत, 18 घायल

Sat, 18 Oct 2025 09:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर मार्कफेड प्लांट के पास शनिवार सुबह कार व ऑटो की भिड़ंत में 18 लोग घायल हो गए। हादसा कार का टायर फटने से हुआ।
दरअसल, रविंदर कुमार निवासी गंगानगर अपनी पत्नी कृष्णा रानी और बेटे चिराग के साथ अपनी कार में अमृतसर से श्री गंगानगर जा रहे थे। मार्कफेड प्लांट के पास पहुंची उनकी कार का अगला टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर मलोट से गिद्दड़बाहा जा रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार रविंदर कुमार, कृष्णा रानी और चिराग को हल्की चोटें आईं। वहीं, ऑटो चालक मंगा सिंह समेत अर्शदीप कौर, ज्योति, वीरपाल कौर, मनदीप कौर, परमजीत कौर, कुलदीप सिंह, करमजीत कौर, सुखदीप कौर, किरण कौर, प्रीतम कौर, सतपाल कौर, चरणजीत कौर, गुरसेवक सिंह और परमजीत कौर सभी निवासी गांव जंडवाला (मलोट) गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो सवार गिद्दड़बाहा क्षेत्र में कपास बीनने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था श्री विवेक आश्रम के एंबुलेंस चालक शमिंदर सिंह मंगा, उम्मीद एनजीओ के राजकुमार बब्बर, राहत फाउंडेशन के दीपू कुमार और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉ. सैम सिद्धू ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब 10 लोगों को गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उधर, गिद्दड़बाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें