फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 18 Oct 2025 09:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गुरुहरसहाए के गांव चप्पा अड़िकी के बस स्टाॅप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जुवाए सिंह वाला निवासी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसके पिता मंगल सिंह अलग-अलग बाइक पर गुरुहरसहाय से गांव गुदड़ढंढी रोड की तरफ जा रहे थे। गांव चप्पा अड़िकी के बस स्टॉप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसके पिता को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें