हड्डारोड़ी के कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोंचा
सिविल अस्पताल में दाखिल, एक माह में 13 बच्चों को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बस्ती निजामद्दीन के पास बनी हड्डारोड़ी के पास स्कूल जाते हुए सात साल के बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचकर जख्मी कर दिया। बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक माह के भीतर कुत्तों ने 13 बच्चों को निशाना बनाया है।
सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि निजामद्दीन निवासी विजय कुमार का सात साल का बेटा अरसू शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहा था। हड्डारोड़ी के पास बैठे लावारिस कुत्तों ने उसे घेर कर बुरी तरह नोंच डाला। अरसू का पांव कुत्तों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चे को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिंह ने बताया कि कुत्तों ने एक माह के भीतर निजामद्दीन के 13 बच्चों को काटकर बुरी तरह जख्मी किया है। सोसाइटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की कि लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को निजात दिलवाएं।
----------------
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल बच्चा कुत्तों ने नौच डाला पांव दिखाता हुआ।
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी02जे
कैप्शन--अरसू