फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क पर चावलों से लदा ट्रक पलटा, हजारों का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क पर चावल से लदा ट्रक पलटा
विज्ञापन

अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राज्यमार्ग चौड़ा करने का काम एक वर्ष में भी पूरा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहरी। अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राज्यमार्ग को चौड़ा करने का कार्य पिछले करीब एक वर्ष से से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते खोदी गई सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी निर्माणाधीन सड़क पर वीरवार देर रात चावल की बोरियों से लदा ट्रक पानी से भरे गढ्ढे में पलट गया। हादसे चालक, परिचालक बच गए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग को चौड़ा करने का काम चलाया जा रहा है। मलोट चौक केे निकट सड़क का कुछ हिस्सा एक वर्ष से अधूरा पड़ा हैं। वीरवार की रात भी सोनीपत निवासी काला सिंह ट्रक में जलालाबाद से चावल लादकर दिल्ली जा रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह मलोट चौक के निकट पहुंचा। सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में पानी भरा के कारण ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे चावल की बोरियां गीली हो गईं। सूचना मिलते ही ट्रक मालिक जय प्रकाश शुक्रवार सुबह सोनीपत से अबोहर पहुंच गए। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि विभागीय लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। निर्माणाधीन सड़क पर किसी प्रकार का कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे अक्सर वाहन गड्ढे में जाने हादसे का शिकार हो जाते हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें