शिमला सहित सभी केंद्र
पठानकोट से ऊधमपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू
हफ्ते में 5 दिन दोपहर 2:20 पर पठानकोट से आएगी ऊधमपुर, शनि-रविवार को नो ट्रेन डे
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट से माता वैष्णों देवी के बीच बढ़ते भारी रश को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल ने नई ट्रेन को शुरू किया है। दरअसल, 9 फरवरी से शुरू होने वाली (74906/74907) पैसेंजर ट्रेन इससे पहले जम्मूतवी और ऊधमपुर के बीच चलती थी लेकिन अब यह ऊधमपुर से पठानकोट तक एक्सटेंड कर दी गई है। फिरोजपुर के रेल प्रवक्ता विक्रांत ने बताया कि जम्मूतवी सेक्शन पर 49 जोड़ी गाड़ियां चलती हैं, रोजाना 40 हजार यात्री इन गाड़ियों में सफर करते हैं और इन्ही सेवाओं को बेहतर करने के लिहाज से नई ट्रेन शुरू करने का आदेश प्राप्त हुआ है। फिरोजपुर डिवीजनल ऑपरेशन मैनेजर एसपीएस भाटिया ने बताया कि शनिवार और रविवार को छोड़ रोजाना गाड़ी ऊधमपुर से सुबह 08:15 पर चलेगी, 9:45 पर जम्मू और दोपहर12:20 पर पठानकोट पहुंचेगी, वहीं वापसी पर उपरोक्त ट्रेन दोपहर 2:20 पर पठानकोट से चलेगी और शाम 05:30 पर जम्मूतवी होते हुए शाम 07:05 पर ऊधमपुर पहुंचेगी। एसपी सिंह भाटिया ने कहा कि स्टूडेंट्स, व्यापारियों और खासकर माता वैष्णों देवी के तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बनेगी।