हाफ मैराथन में दौड़े 5000 लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित 11वीं सीटी हाफ मैराथन की शुरुआत रविवार सुबह 6 बजे से सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस से हुई। मैराथन में 5000 से अधिक प्रतिभागी जालंधर की सड़कों पर चैरिटी के लिए दौड़े। इनमें पंजाब के साथ साथ कीनिया, दिल्ली हरियाणा, हिमाचल, यूपी, बिहार, जम्मू और कश्मीर के लोग शामिल थे।
मैराथन ने सीटी शाहपुर कैंपस से सीटी मकसूदां तक 21 किलोमीटर का सफर शहर के भीतरी भाग से होते हुए तय किया। मैराथन की शुरुआत प्रसिद्ध ब्रीटिश अदाकारा पीपा हयूजस, 101 साल की एथलीट व विश्व रिकार्ड धारक मन्न कौर सहित फौजा सिंह और प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनजन ने लैग ऑफ कर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस से की। मन्न कौर ने कहा कि वह पहले भी कई मैराथन में हिस्सा ले चुकी है लेकिन सीटी हाफ मैराथन सबसे अलग है। मैराथन में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान साहब, बुरा पूरेवाल, कॉमेडियन उमंग शर्मा, पीटीसी के एंकर यंगवीर, कलाकार नवजीत व बोडी टेंपल की टीम ने परफार्मेंस दी।