फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसकरन ने सबसे लंबी छलांग लगा दर्ज कराई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसकरन ने लगाई सबसे लंबी छलांग
विज्ञापन

शिवालिक पब्लिक स्कूल में मनाया स्पोर्ट्स डे
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
बठिंडा रोड स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने सौ से आठ सौ मीटर दौड़, लंबी, ऊंची छलांग, रस्साकशी में उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल राकेश परुथी उद्घाटन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए आगामी समय में भी इस तरह की एक्टिविटी में भाग लेते रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी का स्वास्थ्य भी फिट व तंदरुस्त रहता है। इसलिए जीवन में खेलों को अपनाएं। खेलों दौरान सौ मीटर दौड़ में रजत, दीपक व रोहित प्रथम आया। लंबी छलांग में जसकरन पहले स्थान पर रहा। रस्साकशी में मार्स हाउस पहले स्थान पर रहा। बीते दिनों हुई सरकारी खेलों में जिमनास्टिक में पदक जीतने वाली स्कूल की छात्रा नवनीत कौर, सोनम व मनरुप कौर को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। वहीं खेलों में विजेता विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। खेल समारोह इंचार्ज डीपीई पलविंदर सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल कुसुम परुथी, प्रबंधक सागर परुथी, डॉ. नरेश परुथी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें